Posts

Showing posts from October, 2025

202 सुरक्षति राजपुर विधानसभा सीट पर सियासत का तापमान अक्टूबर की धूप से भी तेज है.

Image
  राजपुर में विकास बनाम आत्मविश्वास की जंग! नामांकन के आखिरी दिन नेताओं की ‘बल्लेबाजी’ ने बढ़ाया सियासी तापमान! पूर्व मंत्री संतोष निराला की सादगी बनी चर्चा का विषय,तो विधायक विश्वनाथ राम के बयान में छलका पांच साल का दम्भ!जनता बोले — “वोट अहंकार पर नहीं, व्यवहार पर मिलता है! बक्सर - जिले के 202 सुरक्षति राजपुर विधानसभा सीट पर सियासत का तापमान अक्टूबर की धूप से भी तेज है. नामांकन के अंतिम दिन यह इलाका किसी क्रिकेट मैदान से कम नहीं दिखा—नेता पिच पर थे, समर्थक दर्शक दीर्घा में, और जनता चौकों-छक्कों की गिनती कर रही थी. एक तरफ थे पूर्व मंत्री संतोष निराला, जिन्होंने अपने आवास से पैदल चलकर नामांकन किया—यह दृश्य राजनीति के ग्लैमर भरे दौर में किसी “क्लासिक टेस्ट मैच” जैसा लगा. न गाड़ियों का काफिला, न फूलों की बरसात—बस सादगी, मुस्कान और जनता के बीच कदमताल. यही सादगी उनके लिए इस बार सबसे बड़ा प्रचार बन गई है. मैं विधायक हूँ ! दूसरी ओर मैदान में उतरे हैं मौजूदा विधायक विश्वनाथ राम, जो आत्मविश्वास के साथ बोले — “मैं विधायक हूं, मुझसे लड़ने का दम किसी में नहीं!” बयान ऐसा था कि समर्थकों में जोश ...

. दोनों गठबंधनों के लिए सिरदर्द बना एक तीसरा चेहरा—

Image
  नामांकन का दिन बना “शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा”, बक्सर में दिखी दो रंग की सियासत ता ता तुना’ बनाम ‘गांजा तस्करी’—बक्सर की चुनावी जंग अब जुबानी जंग में तब्दील!पूर्व आईपीएस मिश्रा बोले—“लोकतंत्र में सबको आज़ादी है”, विधायक ने पलटवार में दी “सेब और कमल” की सीख! किला मैदान बनाम आईटीआई ग्राउंड सभा स्थलों ने भी दिखाया गठबंधन का सियासी रंग!पर्दे के पीछे की चाल—हार मान चुके नेता ने जातीय समीकरण से उलझाया पूरा खेल! बक्सर  -विधानसभा की राजनीति में शुक्रवार का दिन नामांकन से ज़्यादा “नाटक” का दिन बन गया. एक तरफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, तो दूसरी ओर एनडीए की तरफ से मैदान में उतरे असम कैडर के पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा—दोनों ने नामांकन से पहले ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया, जैसे नामांकन नहीं, “महाभारत” का युद्ध शुरू हो गया हो.किला मैदान और आईटीआई ग्राउंड, दोनों जगह हजारों की भीड़, गाड़ियों का काफिला, डीजे की धुन और नारेबाज़ी का शोर... चुनावी हवा में अब सिर्फ एक ही बात तैर रही है—“कौन बनेगा बक्सर का बादशाह?” किसी ने लगाए जय श्रीराम के नारे तो...

ओम जी यादव अब राजनीति के मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इंडिया और एनडीए के धुरंधरों को चुनौती दे रहे है. जिस

Image
निर्दलीय उम्मीदवारी से बदलेंगे बक्सर का चुनावी समीकरण! समाज सेवा से राजनीति में कदम रखने वाले ओमजी यादव कुर्सी के लिए नही गरीबो के आवाज बनने के लिए लड़ रहे है चुनाव ! धनबल और वंशवाद  के धुरंधरों का भी छूटने लगा है पसीने ! दलित बस्ती में असहस्यो की समस्या सुनते ओम जी यादव ! बक्सर - बिहार की सियासत में जहां वंशवाद और धनबल की चर्चा आम है, वहीं बक्सर विधानसभा क्षेत्र में इस बार एक अलग तरह का चेहरा चर्चा में है  जिनका नाम है ओम जी यादव, जो किसी राजनीतिक परिवार से नहीं बल्कि जनता के बीच अपनी सेवा भावना के लिए पहचाने जाते हैं. वर्षों तक बक्सर रेलवे स्टेशन के आसपास गरीबों और असहायों को भोजन कराने वाले ओम जी यादव अब राजनीति के मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इंडिया और एनडीए के धुरंधरों को चुनौती दे रहे है. जिससे पूरा राजनीतिक समीकरण बदला सा गया है. एक साधारण परिवार से आने वाला यह नौजवान गरीबो को भोजन कराने के लिए रोटी बैंक के नाम से सैकड़ो लोगो को प्रत्येक दिन भोजन कराने से लेकर ,उनके जरूरतों में खड़ा होने का साहस रखता है. महलों से नही झुग्गी झोपड़ी से शुरू किया चुनावी महाभियान ! न...

जनसुराज से लेकर भाजपा तक — मिश्रा की चाल में छिपा सियासी जाल! अब बक्सर भाजपा के लिए सवाल — बाहरी नेता ज़रूरी या मजबूरी?

Image
  पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा ने राजनेताओं को पढ़ाया राजनीति का नया पाठ — बिजली के खंभे, पेड़ और ऑटो पर ही लटके रह गए बीजेपी के पांच दर्जन दावेदार!जो कभी "अर्बन नक्सली" कहते थे, आज वही माला पहनाकर पैर पूजने को तैयार! जनसुराज से लेकर भाजपा तक — मिश्रा की चाल में छिपा सियासी जाल! अब बक्सर भाजपा के लिए सवाल — बाहरी नेता ज़रूरी या मजबूरी? वर्दी से खादी तक ! बक्सर : जिले की सियासत में इन दिनों एक ही नाम की गूंज है — आनन्द मिश्रा। कभी “पूर्व आईपीएस”, अब “पूर्णकालिक राजनेता”, और शायद आने वाले चुनावी मौसम में भाजपा के लिए ‘चुनावी ब्रह्मास्त्र’। दिलचस्प बात यह है कि जिन्हें कभी भाजपा के बड़े नेता “अर्बन नक्सली” कहकर कोसते थे, आज वही नेता उन्हें फूलों की माला पहनाकर पैर पूजते दिख रहे हैं। राजनीति में इससे बड़ा यू-टर्न शायद ही कभी देखा गया होगा। लोकसभा चुनाव में लिखी थी पूरी पटकथा ! 2024 के लोकसभा चुनाव में आनन्द मिश्रा ने जिस तरह भाजपा के ही उम्मीदवार मिथलेश तिवारी को शिकस्त दिलाने में पर्दे के पीछे भूमिका निभाई और फिर खुद मैदान में उतरकर चुनाव की पूरी पटकथा रची, उसने उनकी सियासी समझ पर ...

बाहरी ठेकेदारों से कब मिलेगी बक्सर को आजादी! नवम्बर के महीने में दिखी मंगल ग्रह की गर्मी

Image
  बक्सर की मिट्टी में नेता नही पैदा होते है झोला ढोने वाला कार्यकर्ता ! बीजेपी ने बाहरी प्रत्याशी आनन्द मिश्रा पर लगाया दाव ! तो सियासी भूकम्प की झटकों से सहम गए नेता और कार्यकर्ता  ! बोल उठे स्थानीय लोग बाहरी ठेकेदारों से कब मिलेगी बक्सर को आजादी! नवम्बर के महीने में दिखी मंगल ग्रह की गर्मी ! बक्सर - जिले की राजनीति में इस वक्त भूकंप सा आ गया है . भाजपा ने  पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को जैसे ही बक्सर सदर  विधानसभा  सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा, तो पार्टी के भीतर मानो  ज्वाला मुखी की लावा फूट पड़ा.नेता से लेकर कार्यकर्ता एवं उनके डिजिटल सेना — सबका सुर बदल गया और लोगो ने आनन्द मिश्रा के साथ ही पार्टी के वरीय नेताओ के खिलाफ मोर्चा खोल दी है. भाजपा नेताओं  ने कहा “हमारे शहर को बाहरी ठेकेदारों से कब पार्टी के शीर्षनेतृत्व आज़ादी दिलाएंगे ?” जिसने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के नेता को जिताने के लिए बोजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा ! उसी को ही शीर्षनेतृत्व ने हमारे माथे पर थोप दिया ! स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने खोला मोर्चा आनंद मिश्रा का नाम आते...

डुमराँव में नामांकन का संग्राम ! तीन दिग्गजों की एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान. राजद और माले के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जनसुराज से युवराज ने दी चुनौती !

Image
  डुमराँव में नामांकन का संग्राम ! तीन दिग्गजों की एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान. राजद और माले के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जनसुराज से युवराज ने दी चुनौती ! “बाहरी को ब्रह्मपुर की जनता नहीं करेगी स्वीकार” ! बोले राजद विधायक शम्भू यादव !“पूंजीपतियों को नहीं, शहीदों की धरती मांगे जनसेवक” माले विधायक अजीत कुमार सिंह का बयान ! डुमराँव के युवराज शिवांग बोले  “माले विधायक की नाकामियों से जनता है आक्रोशित ! बक्सर -  जिले के डुमराँव अनुमंडल में बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई. डुमराँव और ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर सियासी समीकरणों में हलचल मचा दी.राजद विधायक शम्भू यादव, माले विधायक अजित कुमार सिंह, और जनसुराज समर्थक युवराज शिवांग विजय सिंह. तीनों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन किया. इस दौरान डुमराँव की सियासत में एक बार फिर पुरानी रंजिशों और नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई. ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक ने की नामांकन ! ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक शम्भू...

बिहार की राजनीति बना किचन का प्रेशर कुकर कार्यकर्ताओ को है सिटी बजने का इंतजार ! राजनीति की नजाकत को देख विश्वामित्र सेना ने मारी सियासी एंट्री. राजनीतिक दल के नेताओ की बढ़ी बेचैनी !

Image
  बिहार की राजनीति बना ‘किचन का प्रेशर कुकर’ कार्यकर्ताओ को है सीटी बजने का इंतजार ! उमीदवारों की डिजिटल सेना ने शुरू की सोशल मीडिया में डिजिटल युद्ध! तो राजनीति की नजाकत को देख विश्वामित्र सेना ने मारी सियासी एंट्री. राजनीतिक दल के नेताओ की बढ़ी बेचैनी ! विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे बक्सर ! बक्सर -बिहार की राजनीति इन दिनों उस प्रेशर कुकर जैसी हो चुकी है, जिसकी सीटी बजने का सभी को इंतजार है। खासकर बक्सर जिले की सदर विधानसभा सीट अब सियासत का ‘हॉट प्लेट’ बन चुकी है। हर सुबह नए नामों की अटकलें और हर शाम नए पोस्टर—सोशल मीडिया पर मानो ‘डिजिटल पोस्टर युद्ध’ छिड़ा हुआ है। कार्यकर्ता मायूस, नेता परेशान — टिकट का इंतजार बना परीक्षा एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। कार्यकर्ता निराश हैं और नेता उलझन में। जैसे मंदिर में भक्त आरती के लिए घंटी का इंतजार करते हैं, वैसे ही ये कार्यकर्ता टिकट की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फेसबुक लाइव से लेकर ट्विटर तक, हर जगह ‘डिजिटल भक्ति’ चल रही है—कहीं पोस्टर बन रहे हैं, तो कहीं वर्चुअल जनसभाएँ! बक्सर...

तथागत हर्षवर्धन की धमाकेदार एंट्री से बढ़ा बक्सर का सियासी तापमान! सदर सीट पर जन सुराज ने तथागत हर्षवर्धन को उम्मीदवार घोषित कर बढ़ाई दोनों गठबंधन के नेताओ की बेचैनी

Image
  तथागत हर्षवर्धन की धमाकेदार एंट्री से बढ़ा बक्सर का सियासी तापमान! सदर सीट पर जन सुराज ने तथागत हर्षवर्धन को उम्मीदवार घोषित कर बढ़ाई दोनों गठबंधन के नेताओ की बेचैनी !इंडिया और एनडीए गठबंधन के नेता है अभी तक खामोश ! जनसुराज ने खेला निर्णायक खेल!राजनीतिक शतरंज में त्रिकोणीय मुकाबले होने की बक्सर में दिखने लगी आसार ! तथागत हर्षवर्धन जनसुराज उम्मीदवार बक्सर- 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुजर जाने के बाद भी दोनो गठबन्धन के नेताओ ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नही किया है. जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में भी मायूसी है. इस खामोशी के बीच, ‘तीसरी महाशक्ति’ के रूप में उभरे जनसुराज ने एक साहसिक कदम उठाया है: बक्सर सदर विधानसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के. के. तिवारी के पुत्र और कांग्रेस के पूर्व जिले अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन को अपना उम्मीदवार घोषित किया.यह घोषणा न सिर्फ एक प्रतीकात्मक दांव है, बल्कि राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखती है. बक्सर सदर सीट सिर्फ जिले की ही नहीं, बल्कि उससे...

लापरवाह सिष्टम के बेपरवाह अधिकारी ! 20 दिनों से सड़कों पर बह रहा है पीएचडी के नल- जल का पानी.

Image
  लापरवाह सिष्टम के बेपरवाह अधिकारी ! 20 दिनों से सड़कों पर बह रहा है पीएचडी के नल- जल का पानी. ग्रामीणों ने कहा जिले में चल रहा है साहब की मनमानी! बक्सर -जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पँचायत के वार्ड नम्बर 10 में, पिछले एक महीने से पीएचडी डिपार्टमेंट के द्वारा लगाए गए हर घर नल का जल लोगो के कंठ का प्यास बुझाने के बजाए, सड़को पर होली खेल रहा है. ग्रामीणों के द्वारा अब तक 43 बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी, न तो साहब की निंद्रा टूटी. और न ही आमलोगों की तकलीफों को दूर करने का कोई उपाय किया गया. यही कारण है कि लोग लापरवाह सिष्टम के बेपरवाह अधिकारियो के खिलाफ, अब सड़क जाम करने का ठान लिए है. ग्रामीणों की माने तो इस जिले में बिना सड़क पर उतरे मृत्यु का मुआवजा तक नही मिलता है. तो पानी कैसे मिलेगा. क्या कहते है ग्रामीण ? कुल्हड़िया गांव निवासी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता, सह राजद नेता, अयोध्या  यादव उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि, कुल्हड़िया गांव में 400 से अधिक हाउस होल्डर है. जो सभी किसान या मजदूर बर्ग से आते है. मार्च महीने से ही 90 प्रतिशत घरों के चप्पा कल फेल कर गया है. बून्द - ब...

मंत्री संतोष निराला पर जताया भरोसा ! संतोष निराला की सादगी और संगठन कौशल ने बढ़ाई एनडीए की उम्मीदें,

Image
  राजपुर का रण – अनुभव बनाम भावनाओं की जंग!  एनडीए नेताओ ने अपने अनुभवी नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला पर जताया भरोसा ! संतोष निराला की सादगी और संगठन कौशल ने बढ़ाई एनडीए की उम्मीदें, एनडीए की सिंबल लेकर क्षेत्र में लौट रहे है संतोष निराला ! सोशल मीडिया बना रणक्षेत्र! 2025 में राजपुर की सियासत बनेगी बिहार की सबसे दिलचस्प लड़ाई का केंद्र बिंदु  ! एनडीए  का सिम्बल लेकर राजपुर की जनता के बीच लौट रहे है संतोष निराला ! बक्सर -  जिले की राजपुर विधानसभा सीट एक बार फिर बिहार की सियासत का केंद्र बन चुकी है. 2025 के विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही इस सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया है. जहां एनडीए अपने अनुभवी नेता और पूर्व मंत्री संतोष निराला के संगठन कौशल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसे मैदान में उतर रही है, वहीं कांग्रेस के मौजूदा विधायक विश्वनाथ राम अपने पांच वर्षों के कामकाज और इंडिया गठबंधन के नेताओ के सहारे जनता का दिल जीतने की कोशिश में है. राजपुर विधानसभा क्षेत्र में बदलते रहता है चुनावी समीकरण ! राजपुर विधानसभा क्षेत्र  में राजनीतिक समीकरण ह...

छठ और चुनाव—दोनों पर्वों को लेकर बक्सर में दिख रहा है उत्साह और उमंग का महासंगम !

Image
  बक्सर में छठ पूजा की तैयारी युद्धस्तर पर, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में गंगा तट से लेकर गलियों तक चमकाने में लगे स्थानीय लोग ! साफ-सफाई के प्रति प्रशासनिक उदासीनता से मायूस है नगर वासी डीएम-एसपी ने दो घंटे तक किया रामरेखा घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा इंतज़ाम चाक-चौबंद,लोकआस्था के महापर्व में उमड़ेगा जनसैलाब, बिहार ही नहीं नेपाल तक से आते है श्रद्धालु ! छठ और चुनाव—दोनों पर्वों को लेकर बक्सर में दिख रहा है उत्साह और उमंग का महासंगम ! बक्सर -  लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारियों में स्थानीय लोगो से लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन युद्धस्तर पर जुट गया है. बक्सर का प्रसिद्ध रामरेखा घाट से लेकर नाथ बाबा घाट, बंग्ला घाट, गोलाघाट  जहां उत्तरायणी गंगा की तट पर लाखों श्रद्धालु इस महाव्रत को करने के लिए  बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और यहां तक कि नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु हर साल आते है. नहाय- खाय साथ शुरू होगा माहापर्व ! “नहाय-खाय” के साथ शुरू होने वाले इस माहपर्व  से पहले जिला प्रशासन के अधिकारी गंगा घ...

बक्सर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च. बिहार में खुला ब्रांड का 10वां

Image
  बक्सर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च. बिहार में खुला ब्रांड का 10वां एक्सक्लूसिव आउटलेट, त्योहारों में बढ़ेगी रौनक .पराग शाह ने किया उद्घाटन, पेश किए आकर्षक ऑफर और उपहार योजनाएं रक्तदान, वृक्षारोपण और भोजन वितरण से जोड़ा सामाजिक संदेश. ‘हर घर किसना’ विज़न को साकार करने की दिशा में एक और कदम बक्सर  - नगर थाना क्षेत्र के पिपरपाती रोड़ में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने बिहार के बक्सर में अपने 10 वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। पी.पी. रोड स्थित इस नए शोरूम का उद्घाटन कंपनी के निदेशक पराग शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। त्योहारी सीजन की शुरुआत में किसना ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और विशेष उपहार योजनाएं पेश की हैं। इनमें डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक की छूट, गोल्ड ज्वेलरी पर 25% तक की छूट, और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल हैं। कंपनी ने “शॉप एंड विन” अभियान भी लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का मौका पा सकते हैं। क्या कहते है कम्पनी के अधिकारी ? ...

बक्सर के नेता जी लोकतंत्र की लगा रहे है बोली !जनसेवा के आड़ में टिकट लेने के लिए पहुँची है बाहुबलियों और धन पशुओं की पूरी टोली ! अब मिनी काशी नही मिनी सिंगापुर बनने को तैयार है बक्सर???????

Image
  बक्सर के नेता जी लोकतंत्र की लगा रहे है बोली !जनसेवा के आड़ में टिकट लेने के लिए पहुँची है बाहुबलियों और धन पशुओं की पूरी टोली ! हवाई जँहाज की उड़ान में छिपा है विधानसभा टिकट का राज़! जनता पूछे—विकास कहाँ है आज?  बक्सर - राजधानी पटना से 120 किलोमीटर पश्चिम और मुगलसराय से 100 किलोमीटर पूरब उत्तरायणी गंगा की तट पर बसा यह बक्सर इन दिनों राजनीतिक तापमान में उबल रहा है. जिले की चारों विधानसभा सीटें चुनावी मेला बन चुकी हैं—जहाँ वादों की दुकानें सजी हैं, लेकिन माल के नाम पर झूठ की पोटलियाँ ही बिक रही हैं. यहाँ लोकतंत्र नहीं, टिकट का ‘ऑक्शन’ चल रहा है.नेता जी दिल्ली, लखनऊ और पटना की उड़ानें भर इस सीट को “खरीदने” के लिए बोली लगा रहे है.  समस्या नही वोट बैंक के इर्द -गिर्द घूम रही है राजनीति ! अपने खेतों की पगडंडियों पर खड़े होकर फसलों को निहार रहे 85 बर्षीय किसान राम लखन काका पूछते है. "का भइल के बा चुनाव लड़त"  अब त केहू आवते नइखे ! सब लोग पइसा पर ही चुनाव जीत लेत बा" एगो समय रहे कि चुनाव के पहिले ही हमनी के गुड़ दलान में रख लेत रहनी जा. की पाता ना केतना रात में कौन नेतावा वो...

जिनके अपने ही घर में नही है वजूद ! वह अपने समाज के भिंड को वोट में तब्दील करने का कर रहे है दावेदारी!

Image
  2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन से पहले ही वोट दिलाने से लेकर भिंड जुटाने तक का होने लगी राजनीतिक ठेकेदारी ! तथकथित समाजसेवी लेने लगे टेंडर ! जिनके अपने ही घर में नही है वजूद ! वह अपने समाज के भिंड को वोट में तब्दील कर देने का कर रहे है दावेदारी! विकास के भरोसे नही, ठेकेदार के भरोसे चुनावी नैया पार करने की नेता जी की है तैयारी ! स्थानीय लोगो के आरोप से उठने लगे है सवाल. क्या राजनीति की मंडी में जनसेवा ने ले ली धन सेवा की स्थान ? चुनावी माहौल में नेता जी ! बक्सर -  चुनावी मौसम आते ही राजनीति का रंग अचानक गाढ़ा हो जाता है. जो नेता जी पिछले पाँच वर्षों तक जनता की गलियों से गुम थे, वही अब सड़कों पर हाथ जोड़ते और मंदिरों में प्रसाद चढ़ाते दिख रहे हैं. गाड़ी, बंगला और सुरक्षा काफिला फिर सक्रिय है—मकसद एक ही, वोट की नैया पार लगाना ! धनबल और बाहुबल के सहारे नेता जी !  धनबल और बाहुबल के सहारे टिकट पाने की दौड़ में इन ‘जनसेवकों’ की सांसें फूली पड़ी हैं. सेवा के बदौलत वोट रूपी जनता का आशीर्वाद भी अब ठेकेदारी में पूरी तरह से तब्दील होते दिखाई दे रही है., आलम यह है कि जिन त...

राजपुर में वादों के जंगल मे भटक रहा है विकास ! 5 बर्षो में बदलेगी स्थितियां लोगो ने लगाई थी कयास ! विधायक जी ने फेसबुक पर ही कर डाली राजपुर का विकास !

Image
  वादों के जंगल में भटक रहा है विकास ! बदलेगी स्थितियां लोगो ने लगाई थी कयास ! गढ़े भरी सड़क में लगी थी पानी ! क्षेत्र की समस्या सुलझाने की बजाए विधायक जी ने मिटा ली खुद की प्यास ! डिजिटल जमाने में विधायक जी ने कर डाली फेसबुक पर ही क्षेत्र का विकास ! गजब ! इस बार विधायक जी ने ले ली अटल प्रतिज्ञा ! बक्सर - जिले की राजपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर इन दिनों विरोधाभास की कहानी कह रही है. फेसबुक पोस्टों और सोशल मीडिया पर विकास की चमकदार झलक दिखाने वाले जनप्रतिनिधि के क्षेत्र में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. सड़कें टूटी पड़ी हैं, गड्ढों में बरसात का पानी भरा रहता है, और कई इलाकों में लोग अब भी पैदल चलने को मजबूर हैं. शिक्षा व्यवस्था की हालत यह है कि कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं, बच्चों की संख्या घटती जा रही है.  स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति किसी वेंटीलेटर पर पड़े मरीज जैसी है न दवा, न डॉक्टर, न उपकरण. लेकिन फेसबुक और ट्विटर पर विकास की पोस्टों की भरमार है! क्या हुआ तेरा वादा ? विकास को अपने घर ले भागा ! राजपुर की जनता कहती है  कि विधायक जी ने चुनाव से पहले धनसोई को ...

राजपुर में चुनावी सिंबल लेकर आ रहे है पूर्व मंत्री संतोष निराला ! जनता की आशीर्वाद से जीत की पटकथा लिखने की है पूरी तैयारी 10 से 17 अक्टूबर के बीच शुभ मुहूर्त में राजपुर के मतदाता मालिको की उपस्थिति में करेंगे नामांकन !

Image
  राजपुर में सिंबल लेकर लौट रहे हैं संतोष निराला !  पटना में सिंबल ग्रहण, राजपुर में नामांकन की तैयारी ! 10 से 17 अक्टूबर के बीच होगा नामांकन. पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने पहले ही मांगा था जनता से आशीर्वाद ! पिछली हार से सबक, इस बार जीत की नई पटकथा लिखने की  है पूरी तैयारी ! सिंबल लेकर राजपुर में लौट रहे है संतोष निराला बक्सर -  बिहार की सियासत में एक बार फिर पुराने खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ सियासी मैदान में उतरने को तैयार हैं ! जिले की 202  राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला बुधवार को पटना स्थित एनडीए कार्यालय से औपचारिक रूप से गठबंधन का सिंबल ग्रहण करने पहुँचे है. इस दौरान संतोष निराला ने कहा कि  “राजपुर की भगवान रूपी जनता के आशीर्वाद से ही नामांकन की तिथि तय की जाएगी, जो 10 से 17 अक्टूबर के बीच होगी !” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले की थी संतोष निराला के नाम का एलान ! इसी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था एलान 2025  के बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा  ...

बक्सर की मिट्टी में उबल रही सियासी बगावत! विश्वामित्र सेना जनता की बनेगी आवाज़ या सत्ता की साज़िश तोड़ने वाला केवल तूफ़ान ! छठ में आने वाले बिहारी प्रवासी किसका बिगाड़ेंगे खेल !?

Image
  छठ में लौटे प्रवासी, चुनाव में बदलेंगे सियासत का समीकरण! टिकट का खेल, या आस्था के नाम पर धन की रेल! बक्सर की मिट्टी में उबल रही सियासी बगावत! विश्वामित्र सेना जनता की बनेगी आवाज़ या सत्ता की साज़िश तोड़ने वाला केवल तूफ़ान? छठ में लौटे प्रवासी मतदाता किसका बिगाड़ेंगे खेल ! बक्सर - बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख़ों के ऐलान के साथ ही बक्सर की सियासत में जैसे बारूद में चिंगारी लग गई हो ! जिले की चारों सीटों—बक्सर, डुमरांव, राजपुर और ब्रह्मपुर—पर अब 6 नवंबर को मतदान होगा, और 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे. इस बार चुनावी गणित को सबसे ज़्यादा उलझा रही है छठ पूजा में लौटने वाले प्रवासी मतदाताओं की भीड़ ! राजनीतिक पंडित भी मान रहे हैं कि इनकी उपस्थिति से किसी भी दल का समीकरण उलट सकता है.  टिकट के लाइन में खड़े दावेदार ! अब नही रहे वफादार ! अपने चहेते दावेदार की पोस्टर दिखाती महिलाये  असली कहानी सिर्फ़ मतगणना की तारीख़ों से आगे की है. बक्सर की राजनीति इस बार नेताओं से ज़्यादा जनता की नाराज़गी में डूबी दिख रही है. जो चेहरे कल तक ‘सेवा’ के नाम पर टिकट की लाइन में थे, वे आज ‘धोखे’ की टी...