टूटी सड़के, बीमार सरकारी अस्पताल और खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ रहे सरकारी स्कूल के बच्चे दिखा रहे है राजनेताओं को विकसित बक्सर की असली तस्वीर !
जनप्रतिनिधियों पर विश्वामित्र सेना प्रमुख का हमला – आज़ादी के 79 साल बाद भी बक्सर बदहाल" कौन है इस बदहाली का जिम्मेवार ! विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बक्सर -विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चौबे ने जिले की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक बक्सर ने दर्जनों सांसद और विधायक दिए, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं. नेताओं ने राम के नाम पर राजनीति की, सत्ता सुख भोगा, लेकिन बक्सर को विकास के रास्ते पर ले जाने में विफल रहे. चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि हाल यह है कि सेंट्रल जेल की चारदीवारी से भगवान वामन तक को बाहर निकालने की हिम्मत नेताओं में नहीं दिखी और वही नेता चुनाव के अंतिम सप्ताह में आज विकसित बक्सर बनाने का दावा कर रहे हैं.जिस बक्सर के गौरवशाली धर्मिकि इतिहास की चर्चा धर्म गर्न्थो में है.यह वह आध्यात्म की नगरी है. जंहा भगवान राम ने शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा ली .जिसके चर्चा के बिना रमायण जैसे मकाव्य नही लिखा पाता उस बक्सर का उपेक्षा सनातन की उपेक्षा है. बक्सर की उपेक्षा है. किसानों की बदहाली पर सवाल ...