Posts

Showing posts from June, 2025

शहरी क्षेत्र की विकास को देख शर्म से शर्म ने झुकाया सर ! हाले बक्सर जासो रोड

Image
  कुछ तो शर्म करो सरकार ! जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र की सड़कों का है यही हाल! पथ निर्माण मंत्री जी है जिले का प्रभारी मंत्री ! तभी तो पेरिश की तरह चमक रहा है विकास ! बक्सर-बिहार के बक्सर जिले की हाल बाढ़ में डूबे किसी ताल से कम नही है.कहने का तो विकास सरपट दौड़ लगा रहा है.लेकिन सड़क की गढ़े में ही  कही खो जा रहा है.जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र की सड़कों को देखकर अब तो शर्म भी शर्माने लगा है! मिशन कमीशन ने जिम्मेवरानो की आंखों की पट्टी को इतनी मोटी कर दी है. की धृतराष्ट्र से भी ज्यादा अंधेरा उनके आंखों के आगे छा गया है.कहने को तो जनता इस लोकतंत्र की मालिक है.लेकिन उनपर सरेआम जुल्म ढाया जा रहा है. और सिष्टम में बैठे लोग मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे है.  हाले बक्सर जासो रोड की  बक्सर शहर को, राजा महाराजाओं के शहर डुमराँव से जोड़ने वाले जासो, कुलहरिया नदाव पथ की, बदहाली को देख शर्म भी शर्म से सर झुका लिया है. इस सड़क की तस्वीर शोभा देवी नामक एक महिला ने फेसबुक पर साझा किया है. जिसके बाद लोग सरकार एवं सिष्टम को खूब ट्रोल कर रहे है. जमीन की लड़ाई को, सोशल मीडिया पर लड़ा जा रहा ...

जलकुंभी का जीर्णोद्धार करने के लिए काट दी 8 लाख 93 हजार 362 रुपये की चेक !

Image
  विश्राम सरोवर का किसके पास है मालिकाना हक, अधिकारियों को भी नही है जानकारी! तो क्या कमीशन की चक्कर मे बिना वर्क ऑर्डर के सरोवर में डलवा दी मिट्टी! जलकुंभी निकालने के लिए हड़बड़ी में काट दी 8 लाख 93 हजार 362 रुपये की चेक बक्सर -पुरानी कहावत है, जब सैंया भयो कोतवाल तो अब डर काहेका ! कुछ इसी तर्ज पर बक्सर शहर में नए सरकार की छत्रछाया में नगर परिषद के कर्मी काम कर रहे है. हैरानी की बात है कि, नगर परिषद से लेकर, अभिलेखागार, एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारियों को भी इस बात की जानकारी नही है. की विश्राम सरोवर की जमीन किसका है. 6 दिन का समय गुजर जाने के बाद भी नप के अधिकारी से लेकर अमीन तक केवल हवा में ही तीर चला रहे है. अभिलेखागार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उस सरोवर की खाता संख्या 505 है. जबकि नप कार्यालय की माने तो खेसरा संख्या, 550,555,556, 667 है.सड़क के पूरब में स्थित तलाब भी इसी विश्राम सरोवर की हिस्सा है.वही अंचल कार्यालय के कर्मचारी भी अब तक यह पता करने में असमर्थ है कि यह जमीन किसकी है. मामला तूल पकड़ने के बाद अब खाता पंजी की तलाश की जा रही है. सूत्रों की माने तो पत्रचार कर आरा...

जिले में एनडीआरएफ ,या एसडीआरएफ कैम्प की स्थापना करने की उठी मांग.जिलाधीकारी से मिले सामाजिक कार्यकर्ता

Image
  नदी में डूबने, की बढ़ी घटनाओं ने जिलेवासियों की बढाई चिंता. समाजिक कार्यकर्ता अजय ने जिलाधीकारी को ज्ञापन सौंप, जिले में एनडीआरफ, या एसडीआरएफ कैंप की स्थापना के लिए की मांग. बक्सर -  गंगा नदी के तट पर बसा यह बक्सर शहर अपने धार्मिक महत्व के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है. जंहा केवल एक दिन में 10 लाख लोग केवल मुंडन संस्कार करने के लिए उत्तरायणी गंगा की तट पर पहुँच जाते है. ऐसे में कुछ बर्षो में नदी में बढ़ी घटनाओं के बाद जिले में एनडीआरएफ, या एसडीआरएफ की स्थापना की मांग तेज हो गई है. सामाजिक कार्यकर्ता अजय ने जिलाधीकारी को ज्ञापन सौंप इसकी मांग की है.  समय से मदद नही पहुँचने के कारण लोगो की चली जाती है जान हाल ही में गंगा नदी में बढ़े हादसे की चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय ने बताया कि, दुर्घटना होने के बाद, पीड़ित व्यक्तियों तक मदद पहुँचने में काफी समय लग जाता है.जिसके कारण कई लोग जान गंवा देते है. ऐसे में स्टेट डिजास्टर, या नेशनल डिजास्टर रैपीडिक्शन फोर्स की स्थापना जिले में हो जाती तो असमय लोगो की जान नही जाती.  क्या कहते है युवा समाजसेवी इस दौरान प्रेस रिली...

गजबे है नगर परिषद के अमीन साहब! बोले भगवान जाने किसका है विश्राम सरोवर की जमीन! हद है साहब

Image
  विश्राम सरोवर की उड़ाही में उड़ा दी गई 9 लाख 94 हजार 544 रुपये, वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद भी हो रहा है विश्राम सरोवर पर जीर्णोद्वार का काम ! बक्सर - नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योति चौक के समीप स्थित विश्राम सरोवर की साफ- सफाई में, 9 लाख 94 हजार 544 रुपये खर्च किये गए है. विभागीय अधिकारियों की माने तो, 240×100 फ़ीट लंबे गढ़े से पानी निकालने में लगभग 10 लाख रुपये खर्च हो गए है., जिसका कार्ययोजना विभाग के ही कार्यपालक सहायक संतोष केशरी के नाम पर पास है.  अधिकारियों के आदेश भी नही सुनते है कार्यालय कर्मी ! विश्राम सरोवर की मिट रही अस्तित्व का मामला तूल पकड़ने के बाद, उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी ने, नगर परिषद के अधिकारियों से पूरे मामले पर जांच रिपोर्ट मांगी है. जिसके बाद विश्राम सरोवर पर  चल रहे  जीर्णोद्वार के सारे काम  तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश नप के कार्यपालक अधिकारी ने जारी किया है. उसके बाद भी चोरी , छिपे  विश्राम सरोवर के किनारे नालियों का निर्माण कराया जा रहा है.  अमीन ने कहा भगवान जाने किसकी है जमीन  उपविकास आयुक्त के जांच रिपोर्ट के आ...

गजबे है बक्सर का विश्राम सरोवर, न योजना की बोर्ड, न वर्क ऑर्डर फिर भी कर दी गई रातों रात मिट्टी भराई. जांच रिपोर्ट में बता दिया गया. मठिया का तलाब !

Image
  नप के नए सरकार के कार्यकाल में मिली लूट की खुली छूट. बिना योजना और वर्क ऑर्डर के ही विश्राम सरोवर में डाल दी मिट्टी. मामला तूल पकड़ने के बाद अपने ही जाल में फंसे नप के कर्मी आननफानन में रुकवाया कार्य, सरकारी जमीन पर स्थित  विश्राम सरोवर को बता दिया मठिया का तलाब. ले ली अनापत्ति का शपथ पत्र ! बक्सर - जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसाव मठिया के समीप, स्थित विश्राम सरोवर के जीर्णोद्वार के नाम पर लूट की खुली छूट मिल गई है. बिना वर्क ऑर्डर और योजना का बोर्ड लगाए, सरोवर में मिट्टी की भराई का कार्य शुरू कर दी गई.मामला तूल पकड़ते ही नप के कर्मी आननफानन में खाता संख्या 505, खेसरा संख्या 550, 555,556, की भूमि को मठिया का तलाब बताकर अपने ही बुने हुए जाल में खुद ही फंस गए, अब वरीय अधिकारियों को गुमराह करने के लिए, नप के कर्मी सरोवर के जमीन को मठिया का जमीन बताकर अपने अधिकारियों को और उलझा दिए है. पत्रकारों के सवाल में उलझे नप के नए कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि. योजना  से सम्बंधित किसी तरह की जानकारी हमे उपलब्ध नही कराई गई है. और न ही वर्क ऑर्डर की कोई जानकारी है. रिपोर्ट ...

क्या बाबुओं के संरक्षण में भू- माफियाओ ने कर लिया है सरकारी जमीन पर कब्जा! राजद नेता ने पूछा कब चलेगा इनके भवनों पर बुल्डोजर

Image
   क्या बाबुओं की छत्रछाया में भू माफियाओ ने कर ली सरकारी जमीन पर कब्जा ? स्टेशन रोड में नगर थाने के समीप से लेकर, ज्योतिचौक तक  सरकारी जमीन पर बने बड़ी बड़ी इमारतों पर क्यो नही चल रहा है प्रशासन का बुल्डोजर? नप के नए सरकार ने भी कर ली समझौता! बक्सर -उत्तरायणी गंगा की तट पर बसा यह बक्सर शहर अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है. मंदिरों के शहर वाराणसी को काशी तो बक्सर को मिनी काशी के नाम से भी लोग जानते है. धार्मिक गर्न्थो की माने तो, त्रेतायुग में भगवान राम ने उत्तरायणी गंगा की जिस तट पर स्नान की उसका नाम रामरेखा घाट पड़ा. जंहा बालू की रेत से भगवान राम ने गंगा किनारे ही भगवान शंकर के लिंग की स्थापना की जिसे आज भी रामेश्वरम के नाम से लोग जानते है. और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना करते है. उस रामरेखा घाट पर अरबो की जमीन पर भू माफियाओ ने कब्जा कर जिला प्रशासन एवं नप के अधिकारियों को खुलयाम चुनौती दे रहे है. मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन केवल सड़क किनारे टिकुली, चूड़ी, सिंदूर बेचने वाले फुटपाथी लोगो पर कार्रवाई...

बहुजन समाज पार्टी के समीक्षतमक बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश दिखा हाई !

Image
  बसपा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ का दिखा जोश हाई. बोले बीएसपी के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार सिंह. बिहार में बनेगी बहुजनो को सरकार, तभी होगा समाज के हर वर्ग का कल्याण ! बक्सर - शहर के नगर भवन में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के द्वारा संगठनात्मक समीक्षा बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओ का जोश हाई दिखा. बैठक के दौरान बूथ स्तर से लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में कैसे डोर टू डोर पहुँचकर, लोगो की समस्याओ को सुनने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगो की जीवन मे आने वाले बदलाव को लेकर, एक -एक कार्यकर्ताओ को जागरूक कर उन्हें क्षेत्र में रवाना किया गया. बहुजन के विचारधारा से हर पार्टी है प्रभावित बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी के  प्रभारी अनिल कुमार सिंह, ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि. आज बहुजन समाज पार्टी के विचारधारा से देश की सभी पार्टी के नेता प्रभावित हैं. यही कारण है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में आते हैं तो नीले रंग के गमछी कंधे पर लेकर आते...

विश्राम सरोवर की मिट रही पहचान पर अधिकारी हुए सख्त, मांगी जांच रिपोर्ट रुका काम !

Image
गजब का खेल,खेल रहे है नगर परिषद के कर्मचारी, अपने ही वरीय अधिकारियों को गुमराह करने में नही लगाते है. पल भर की देरी. आननफानन में विश्राम सरोवर पर किया जा रहा था काम, खबर प्रकाशित होने के बाद वरीय अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट तो  ,लीपापोती करने में जुटा पूरा महकमा कैमरे में कैद हुई पूरी बातचीत ! बक्सर -शहर के बीचोबीच बसाव मठिया के समीप, स्थित विश्राम सरोवर के जीर्णोद्धार कराने के नाम पर, नगर परिषद के कर्मी से लेकर सफेद पोश गजब का खेल खेल रहे है. आननफानन में कमीशन के चक्कर में न तो इस सरोवर की  विस्तृत जानकारी निकाली गई. और न ही उसके स्वरूप का ख्याल रखा गया. रातोरात मिट्टी का काम कराकर  सारे नियम, कानून को ताक पर रख दिया गया.  कैमरे में कैद हुई नप के कर्मी का पूरा बातचीत विश्राम सरोवर पर हो रहे काम को लेकर, बातचीत के दौरान नप के ही कर्मी ने पूरे सिष्टम का पोल खोल कर दिया है.जो कैमरे में कैद हो गई है. नप कर्मी की माने तो यह सारा खेल कमीशन का है. पैसा खाता में डालने से पहले कुल 51 प्रतिशत जो सुविधा शुल्क ठेकेदार से लिया जाये है. उसके बाद ही पैसा की भुगतान किया जाता है. जि...

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस

Image
  नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा नदी में गिरी स्कोर्पियो, सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम, घटना स्थल पर पहुँची नगर थाने की पुलिस, नगर थानाध्यक्ष ने कहा स्कॉर्पियो में कितने लोग हैं सवार अब तक नहीं मिल पाई है जानकारी बक्सर -नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतू पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जंहा यूपी से बिहार के बक्सर की ओर आ रही  तेज रफ्तार स्कार्पियो सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में समा गई है. बताया जा रहा है कि वाहन में चालक के अलावे और लोग भी मौजूद थे, जिनकी संख्या को लेकर कोई जानकारी अब तक नही मिल पा रही है. घटना स्थल पर पहुँची तीन थाने की पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने, औधोगिक थाने, एवं गंगा ब्रिज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की जानकारी लेने के साथ ही राहत बचाव कार्य मे जुट गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर  हजारों लोगों की भिंड जुट गई है.,  यूपी से आ रही थी स्कार्पियो पुल पर मैजुद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो  स्कार्पियो तेज गति से यूपी की तरफ से आ रही थी., इसी दौरान अचानक रेलिंग को तोड़ते ...

विश्राम सरोवर की जमीन पर मठ के मठाधीशो ने भी बनवा लिया कटरा, साहब के साथ राम के नाम पर सियासत करने वालो ने भी साधी चुप्पी

Image
  गजबे है बिहार का बक्सर शहर! त्रेतायुग के विश्राम सरोवर पर भू - माफियाओ, राजनेताओं, सरकारी कर्मचारियों के अलावे मठ के मठाधीशो ने भी जमाया है कब्जा, धर्मशाला के आड़ में बनावा ली, मैरेज हॉल और कटरा ! साहब के साथ राम के नाम पर राजनीति करने वालो ने भी साधी चुप्पी ! बक्सर -जिले के नगर थाने के नाक के नीचे, नगर परिषद कार्यालय से 50 मीटर की दूरी पर,  शहर के बीचोबीच, स्टेशन रोड में ज्योतिचौक के समीप त्रेतायुग के ग्यारह एकड़ में फैले विश्राम सरोवर का अस्तित्व मिटने के कगार पर है. धार्मिक गर्न्थो की माने तो त्रेतायुग में भगवान राम, अपने अनुज लक्ष्मण, गुरु महर्षि विश्वमित्र मुन्नी के साथ, नारी हत्या दोष से मुक्ति पाने के लिए इस विश्राम सरोवर में डुबकी लगाने के साथ ही यंहा से मिथिला के लिए प्रस्थान किया था. तब से आज तक यह परंपरा चली आ रही है. प्रत्येक साल अगहन मास में हजारों श्रद्धालु उत्तरायणी गंगा की तट पर स्नान करने के बाद इस इलाके में लिट्टी का प्रसाद ग्रहण कर अपने पंचकोशी यात्रा की समापन करते है. उसके बाद भी इस धार्मिक सरोवर की पहचान मिटाने में भू- माफियाओ, दबंग राजनेताओं, सफेदपोश, तथा...

विश्राम सरोवर में डाले जा रहे है मिट्टी, मूकदर्शक बने साहब तमाशबीन बना समाज

Image
  गजबे है बिहार का बक्सर शहर ! सरेआम आस्था के साथ नप के  अधिकारी कर रहे है खिलवाड़! मूकदर्शक बने साहब ! तो तमाशबीन बना समाज. जीर्णोद्वार के नाम पर त्रेतायुग के विश्राम सरोवर की मिटा दी पहचान. विश्राम सरोवर की तस्वीर बक्सर - उत्तरायणी गंगा की तट पर बसा यह शहर, अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. जंहा त्रेतायुग में भगवान राम ने महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा ग्रहण कर, ताड़का , सुबाहु , मारीच  जैसे असंख्य राक्षसों का वध कर पराक्रमी राम कहलाये, बक्सर में उस पराक्रमी राम से जुड़े स्थलों के जीर्णोद्धार करने के नाम पर, एक साजिश के तहत उनकी पहचान मिटाई जा रही है. विश्राम सरोवर की मिटा दी पहचान ! सरोवर में डाले जा रहे है मिट्टी शहर के नगर थाने के नाक के नीचे, बसाव मठिया के पास स्थित विश्राम सरोवर की दीवार को तोड़कर, उसमें धड़ल्ले से मिट्टी की भराई की जा रही है. संत महात्माओं की माने तो, इस विश्राम सरोवर की अपनी एक हजारों साल पुराना इतिहास है. त्रेतायुग में पंचकोशी परिक्रमा यात्रा के दौरान  पांचवे एवं अंतिम पड़ाव में,भगवान श्रीराम,  लक्ष्मण एवं, महर्...

यूथ कांग्रेस की हुंकार से हिले जिला प्रशासन के अधिकारी ,अंबेडकर चौक पर की मोर्चा बन्दी

Image
बक्सर में युवा कांग्रेस की हुंकार से हिले जिला प्रशासन के अधिकारी, शहर के अंबेडकर चौक पर मोर्चाबंदी कर समाहरणालय घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के नेताओ को किया गिरफ्तार. यूथ कांग्रेस के दो युवाओं ने संभाली कमान !  पंकज उपाध्याय को बक्सर पुलिस ने किया  गिरफ्तार  बक्सर - शहर के ज्योति चौक से समाहरणालय घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस  के नेताओ एवं कार्यकर्ताओ की हुंकार से जिला प्रशासन के अधिकारी हिल गए, आननफानन में शहर के अंबेडकर चौक पर, अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य, के साथ नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, ने  मोर्चाबंदी कर, आंदोलन कर रहे यूथ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार  थाने लाया. इस दौरान थाने के अंदर भी यूथ कांग्रेस के नेताओ ने पूरी तरह मोर्चा संभाल रखी थी. आशुतोष त्रिपाठी को बक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार   कार्यकर्ताओ को नियंत्रित करने में पुलिस के छूटे पसीने यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय, एवं उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओ को नियंत्रित करने में मजिस्ट्रेट, एवं बक्सर पुलिस के...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही बक्सर में भाजपा को मिला वैश्य समाज के लोगो का समर्थन

Image
  बिना शर्त भाजपा को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में समर्थन करेंगे वैश्य समाज के लोग, बोली वैश्य महासम्मेलन के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कंचन देवी, सर्व सम्मति से बैठक के दौरान लिया गया निर्णय ! बक्सर -अक्टूबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, सभी दल के नेताओ ने जाती एवं संगठन के आधार पर अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए है. कई संगठन के नेताओ ने बिना शर्त अपना समर्थन देने का एलान भी करना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में जिला वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं ने भी आगामी चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की जिसमे सर्वसम्मति से संगठन के नेताओ ने यह निर्णय लिया कि, कुछ ही महीने बाद  होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के लोग बिना शर्त भाजपा को अपना पूरा समर्थन देंगे. न तो जिले के किसी भी सीट पर उनकी दावेदारी रहेगी. और न ही कोई शर्त  रखा जाएगा. जिसको लेकर भाजपा के नेताओ में भी उत्साह की लहर दिखाई दे रहा है. क्या कहती है जिलाध्यक्ष इस दौरान वैश्य महासम्मेलन के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, वैश्...

शोभा देवी बनी माई के प्रदेश अध्यक्ष,

Image
  शोभा देवी बनी माई के प्रदेश अध्यक्षा महिला अधिकार इकाई (माई) का पुनर्गठन बैठक संपन्न  बक्सर -महिला अधिकार इकाई (माई) के जिला कार्यालय, बाई पास रोड बक्सर में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसका उद्देश्य संगठन के पुनर्गठन एवं महिला सशक्तिकरण के लिए भावी रणनीतियों पर विचार करना था। बैठक की अध्यक्षता डॉ. हिंगमणि ने की तथा संचालन राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया। विभिन्न पदों पर की गई नवनियुक्तियां इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा द्वारा माई की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं। नियुक्तियों में डॉ. हिंगमणि को सलाहकार समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष, शोभा देवी को प्रदेश अध्यक्ष बिहार, सीमा प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, विभा पाण्डेय को जिला महासचिव बक्सर, किरण प्रजापति को शाहाबाद विभाग प्रमुख, सुमन देवी को शाहाबाद प्रमुख, रविता सिंह को शाहाबाद विभाग सचिव सह कोषाध्यक्ष, मीरा सिंह को जिला अध्यक्ष बक्सर, रविता सिंह को जिला उपाध्यक्ष बक्सर एवं अनन्या उपाध्याय को मुख्य प्रवक्ता बक्सर नियुक्त किया गया। क्या कहत...

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

Image
भाजपा जिलाध्यक्ष पर मेहरबान हुई केंद्र की सरकार ! दी पेट्रोल पम्प की सौगात, झंडा उठाने में ही उलझे रहे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता ने कहा ! तेरे पैरों तले जमीन नहीं है, हैरानी की बात है गालिब फिर भी तुझे यकीन नहीं है! बक्सर - राजनीति में कोई किसी का सगे नही होता है. जिसने भी सियासत के मैदान में मोहरे बिछाना सिख लिया. उसने किला फ़ते कर ली. कुछ ऐसी ही तस्वीर बक्सर भाजपा में देखने को मिला है.पार्टी के युवा ऊर्जावान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने जैसे ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी संभाली भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री ने उन्हें पेट्रोल पम्प की सौगात दी है. जिसको लेकर दशकों से पार्टी के झंडा उठाने वाले पुराने कार्यकर्ताओ में खासा नराजगी  है. कार्यकर्ताओं की माने तो मंत्री का बेटा मंत्री बनेगा!  बिजनेसमैन का बेटा ही सरकार के संरक्षण में ठेकेदारी करेगा. रसूखदार का बेटा विधायक बनेगा, तो क्या ? आम कार्यकर्ता  पार्टी में केवल झंडा उठाने के लिए बच्चे है !   समर्थ को नही दोष गोसाई! भाजपा जिलाध्यक्ष को पेट्रोल पंप की सौगात मिलने के बाद,  पुराने कार्यकर्ताओ में घोर नराजगी है. जनसं...