नाकामी के कचड़े पर डाली गई कामयाबी की मिट्टी,खुली पोल
नप के अधिकारी जिला मुख्यालय में खेल रहे है गजब का खेल ! क्या साहब की है मौन सहमति ? या कमीशन ने जबान पर लगा दिया है ताला ! बोले राजद नेता समरथ का नही दोष गोसाई ! कचड़े के ऊपर डाल दी नाकामी की मिट्टी बक्सर - ये बिहार का बक्सर जिला है.उत्तरायणी गंगा की तट पर बसा यह शहर पूरे विश्व में अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. लंबे संघर्ष के बाद 17 मार्च 1991 को इसे जिले की दर्जा मिली और पहले जिलाधीकारी के रूप में दीपक कुमार ने कमान संभाली. और इस जिले को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. स्थापना के 34 साल बाद अब यह शहर बदहाली से कराह उठा है ! पहले कचड़े को गढ़े में डलवाई ! फिर मिट्टी डालवाय ! कामयाबी का कचड़ा गिराते सफाई कर्मी नगर थाने के नाक के नीचे शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से 39 हजार 872 टन कचड़े की गायब होने की खबर, मीडिया में प्रकाशित होने के बाद, विभाग ने भले ही लिगेसी वेस्ट का टेंडर रद्द कर अपनी नाकामी पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश की हो, लेकिन यह मामला अब पूरे सिष्टम के लिए यह मामला गले का फ़ांस बनते जा रहा है. . कचड़े ने खोल दी पोल ! शहर की खूबसूरत...